Bihar B.Ed CET Entrance Exam 2026 सात जून को
Bihar B.Ed CET 2026 की प्रवेश परीक्षा सात जून को
बीएड प्रवेश परीक्षा सात जून को होगी। इसके लिए अब तक 42 हजार से अधिक आनलाइन आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। प्रवेश परीक्षा में दो घंटे की होगी। इसमें कुल 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न बहुवैकल्पिक होंगे। निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। इस बार परीक्षा की जिम्मेदारी बीआरए बिहार विश्वविद्यालय को मिली है।
परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी। इसमें सामान्य अंग्रेजी के 15 प्रश्न, सामान्य हिंदी के 15 प्रश्न, लाजिकल एंड एनालिटिकल रीजनिंग के लिए 25 प्रश्न, सामान्य ज्ञान के लिए 40 अंक और टीचिंग एंड लर्निंग के लिए 25 प्रश्न होंगे। सभी प्रश्न के लिए एक-एक अंक का निर्धारण किया गया है। अनारक्षित श्रेणी के लिए अभ्यर्थियों के लिए
• पूछे जाएंगे 120 प्रश्न, अब तक आए 42 हजार आवेदन
क्वालीफाइंग अंक 42 होगा। यानी उन्हें 32 प्रतिशत अंक प्राप्त करना होगा। एससी (अनुसूचित जाति), एसटी (अनुसूचित जनजाति), बीसी ( पिछड़ा वर्ग), ईबीसी (अत्यंत पिछड़ा वर्ग), डब्ल्यूबीसी (पिछड़े वर्ग की महिला), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 30 प्रतिशत यानी 36 अंक प्राप्त करना होगा। राज्य के बीएड कालेजों में उपलब्ध 38 हजार से अधिक सीटों पर नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा होगी।
तीन केंद्रों का चुन सकेंगे विकल्पः
आनलाइन आवेदन के क्रम में अभ्यर्थी तीन केंद्रों का विकल्प चुन सकेंगे। परीक्षा के लिए
एक जून से एडमिट कार्ड को आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकेगा।
आरा, भागलपुर, छपरा, दरभंगा, गया, हाजीपुर, मधेपुरा, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, पटना और पूर्णिया में केंद्र बनेंगे। शिक्षाशास्त्री के अभ्यर्थियों के लिए केवल दरभंगा में ही केंद्र बनाए जाएंगे।
Summary
यह लेख बिहार में बीएड प्रवेश परीक्षा के बारे में जानकारी प्रदान करता है, जो 7 जून को आयोजित की जाएगी। इसमें परीक्षा की महत्वपूर्ण तिथियाँ, आवेदन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न, और परीक्षा केंद्रों की जानकारी शामिल है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें